“नकल नहीं, पहचान बनाओ – सेलिब्रिटी की छाया नहीं, समाज में छाप छोड़ो”

“नकल नहीं, पहचान बनाओ – सेलिब्रिटी की छाया नहीं, समाज में छाप छोड़ो”
आज के दौर में सोशल मीडिया और ग्लैमर की दुनिया ने हमारे युवाओं के सोचने, पहनने, और जीने के तरीके को जिस हद तक प्रभावित किया है, वह चिंताजनक है। इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए हम देखते हैं — योग सेलिब्रिटी के कपड़े, किसी अभिनेता की हेयरस्टाइल, किसी एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक, और फिर अचानक लाखों लोग उसी की नकल में लग जाते हैं।

एक सवाल जो उठता है — “क्यों?”
क्यों हम किसी और की नकल करें? क्यों हम किसी और की पहचान को अपने ऊपर थोपें?

क्या कभी सोचा है कि जिस इंसान की आप नकल कर रहे हैं, क्या उसने किसी और की नकल की थी? नहीं। उसने अपनी एक “पहचान” बनाई थी। उसने खुद को इस काबिल बनाया कि आज लाखों लोग उसे फॉलो कर रहे हैं।

नकल करने की प्रवृत्ति और सामाजिक मूल्य

हम जब किसी सेलिब्रिटी की स्टाइल कॉपी करते हैं, तो हम भूल जाते हैं कि समाज में हर व्यक्ति सेलिब्रिटी में दिलचस्पी नहीं रखता। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें आपके स्टाइल से फर्क नहीं पड़ता — वे आपके विचार, व्यवहार, और व्यक्तित्व को महत्व देते हैं।

आप चाहे कितने भी “हैंडसम” क्यों न दिखें, अगर आपका आचरण, सोच और बोलचाल में परिपक्वता नहीं है — तो आपकी सामाजिक वैल्यू "फिल्मी ग्लैमर" के दायरे से बाहर नहीं निकल पाती।

सच्ची पहचान की मिसाल

जो लोग समाज में बदलाव लाते हैं, प्रेरणा बनते हैं, उनके लिए जरूरी नहीं कि वे स्टाइल आइकॉन हों। एक शिक्षक, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक किसान, एक सैनिक — उनके चेहरे पर चमक उनकी वेशभूषा से नहीं, उनके कर्म और चरित्र से होती है।

वास्तविक हैंडसम वो है जो आंखों में आत्मविश्वास और दिल में सच्चाई रखता है। जो दूसरों की नकल नहीं करता, बल्कि अपने जीवन से ऐसा उदाहरण रखता है कि लोग कहें — "हमें इसकी तरह बनना है।"

युवा पीढ़ी से अपील

यह समय है जब हमें "फॉलो करने" से ज्यादा खुद को “लीडर” बनाने की दिशा में सोचना चाहिए।

सेलिब्रिटी बनने की कोशिश मत करो, समाज का रोल मॉडल बनो।

कपड़ों से पहले सोच को स्टाइलिश बनाओ।

हेयरकट से पहले कर्मकट पर ध्यान दो।

जब खुद को इस काबिल बना लोगे कि लोग तुम्हें देखकर प्रेरित हों, तब तुम्हारी वेशभूषा भी प्रभावशाली लगेगी — भले ही वो सादगी से भरी क्यों न हो।

Malkhan Singh Bhadoriya | मलखान सिंह भदौरिया

l राजनैतिक जीवन- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता व मेरे पसंदीदा नेता श्रीज्योतिरादित्य सिंधिया जी है जिनसे प्रभावित हो मैने तय किया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल की ही सदस्यता लूँगा और वर्ष 2001 मे मैने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिसमे कांग्रेस छोड़कर कल्पना पारुलकर जी ने जॉइन कर ली थी राष्ट्रवादी कांग्रेस के चंबल ग्वालियर के लगभग 100 से अधिक पदाधिकारी गण श्रीसिंधिया जी से प्रभावित हो वर्ष 2002 में कांग्रेस मे शामिल हो गये इन 100 पदाधिकारीयों मे मलखानसिंह ने भी श्रीसिंधिया जी के समक्ष कांग्रेस जॉइन में कांग्रेस जॉइन कर ली वर्ष 2004 मे मलखानसिंह भदौरिया जिला युवक कांग्रेस भिण्ड की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे फिर वर्ष 2006 में जिला कांग्रेस ग्रामीण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में अटेर से निर्वाचित हुए पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव कटारे जी ने मलखानसिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया वर्ष 2016 में मलखानसिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा इकाई मैं भिण्ड-दतिया जिले का समन्वयक नियुक्त किया गया मलखानसिंह की निरंतर सक्रियता के कारण उन्हें वर्ष 2017 में किसान कांग्रेस मप्र का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने