पूरे भारत के राजनीतिक दलों ने निरंतर मांग की है कि ईवीएम वोटिंग मशीन को बंद करके उसके स्थान पर वैलिड पेपर से मतदान होना चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह नहीं चाहती है कि वैलिड पेपर से मतदान हो मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव में स्पष्ट आरोप लगाया गया था कि ईवीएम मशीन जब ओपन की गई तो वह 90% चार्ज पाई गई उनकी बैटरी अगर पूरे दिन मतदान हुआ तो जब गणना के समय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बैटरी 90 फ़ीसदी कैसे चार्ज पाई गई इसके अलावा जब देश के सभी विपक्षी राजनीतिक दल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का विरोध करते हैं तब केवल भारतीय जनता पार्टी के लोग ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का बचाव करते क्यों दिखाई देते हैं आखिर भारतीय जनता पार्टी के लोगों का इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से इतना प्रेम क्यों है जिस देश ने यह वोटिंग मशीन बनाई है इस देश ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान करना बंद कर दिया है इसका विश्व स्तर पर विरोध होना चाहिए क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोटिंग करना सुरक्षित नहीं है आज हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना होगा क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोटिंग कराया जाना सुरक्षित नहीं है इस मशीन से वोटिंग करने से हमारे अधिकार पर अतिक्रमण हो रहा है हमें नहीं पता कि हम जो वोट दे रहे हैं उसका उपयोग ठीक से हो रहा है या नहीं भारतीय जनता पार्टी के लोग तानाशाही पूर्ण राजनीति कर रहे हैं पावर का दुरुपयोग कर रहे सीबीआई, ईडी, सहित सभी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है विपक्ष को अपनी बात कहने का विरोध दर्ज करने का संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है आम जनता आज अपने देश में खुद को स्वतंत्र महसूस नहीं कर रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर हिंदुस्तान को गुलाम बनाना चाहती है।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान बंद करो।
byMalkhan Singh Bhadoriya | मलखान सिंह भदौरिया
-
0