भिण्ड/ बिजली गुल- काम कम देरी ज्यादा- घंटों तक गर्मी में जनता बेहाल- मलखानसिंह भदौरिया
भिंड जिले में बारिश की थोड़ी-सी बूंदें गिरते ही बिजली बंद हो जाती है और कई घंटे तक नहीं आती। खुले तारों की जगह नई लाइन डालने के बावजूद भी अधिकारी फाल्ट आने पर तुरंत टीम नहीं भेजते, जिससे बिजली बंद रहने का समय अनावश्यक रूप से बढ़ जाता है।
इसमेंटेनेंस का काम जानबूझकर धीमा किया जाता है और जनता को घंटों तक अंधेरे में छोड़ दिया जाता है। प्रशासनिक और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं देते।
फिर भी जनता से एवरेज बिल भरवाए जाते हैं, जबकि उन्हें ठीक से बिजली सेवा नहीं मिल रही। यह स्पष्ट अन्याय है। जब बिजली नहीं, तो बिल क्यों भरें? जब तक विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करता, जनता को बिल भुगतान में छूट मिलनी चाहिए।
यह समय है कि जिम्मेदार अधिकारी अपनी जवाबदेही समझें और जनता को बेहतर बिजली सेवा प्रदान करें।