
भिंड जिले में बिजली संकट विकराल होता जा रहा है। आम जनता दिनभर गर्मी में बेहाल है और रात में अंधेरे में रह रही है। सीता नगर, वीरेंद्र नगर, और लोधी मोहल्ला जैसे क्षेत्रों में दिन में 10 बार बिजली सप्लाई बाधित होती है।
इस विकट स्थिति से परेशान होकर कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। मलखान सिंह भदौरिया, पूर्व महासचिव किसान कांग्रेस ने कहा कि "अगर बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जिला स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।"
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर धरना देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में महिलाओं और बुजुर्गों lने भी हिस्सा लिया। जनता का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, किसान मोटर नहीं चला पा रहे, और व्यापारी नुकसान झेल रहे हैं।
अब सवाल है कि कब मिलेगी इस अंधकार को रोशनी?